पुलिस की पिटाई से हुई मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
Updated at : 18 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां में दूसरे दिन भी जमे रहें एसपी व डीआइजी कोडरमा बाजार : सतगावां में कथित रूप से पुलिस की पिटाई से टेहरो निवासी 52 वर्षीय प्रदीप चौधरी की मौत का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया. इसका […]
विज्ञापन
सतगावां में दूसरे दिन भी जमे रहें एसपी व डीआइजी
कोडरमा बाजार : सतगावां में कथित रूप से पुलिस की पिटाई से टेहरो निवासी 52 वर्षीय प्रदीप चौधरी की मौत का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया. इसका नेतृत्व एसी प्रवीण कुमार गागराई करेंगे.
जबकि दो अन्य सदस्यों के रूप में डीआरडीए निदेशक व डीएसडब्लूओ शामिल हैं. शुक्रवार को उपायुक्त द्वारा गठित जांच दल टेहरो पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी. जांच दल में शामिल अधिकारियों ने टीम के अध्यक्ष अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में रह कर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इधर, घटना के दूसरे दिन भी डीआइजी भीमसेन टूटी व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा सतगावां थाना में दिन भर रह कर मामले की जांच में लगे रहें.
हालांकि दोनों टीमों ने जांच की बाबत कुछ भी बताने से इनकार किया. जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीण द्वारा अपने बयान से मुकरने की बात सामने आ रही है.
ज्ञात हो की होली के दिन टेहरो गांव में चौकीदार राजेंद्र यादव को अबीर लगा देने के बाद हुए विवाद की सूचना पर पहुंची सतगावां पुलिस पर गांव के प्रदीप चौधरी के साथ मारपीट करने का आरोप मृतक की पत्नी ने बुधवार को लगाया था. उसने पुलिस पर अपने पति की पिटाई करने और घायल अवस्था में इलाज कराने के बाद घर भेजने और बाद में उसकी मौत हो जाने की बात कही थी. पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप सामने आने के बाद मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया था.
उपायुक्त ने जांच टीम से तीन दिन में मांगी है रिपोर्ट: डीसी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम में शामिल अधिकारियों से डीसी ने मामले की जांच कर 19 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. डीसी द्वारा गठित जांच टीम में अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई अध्यक्ष जबकि बतौर सदस्य डीआरडीए निदेशक अनुज कुमार प्रसाद और डीएसडब्लूओ मनीषा वत्स मामले की जांच में जुट गयी है.
पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलायें महकमा : झाविमो : सतगांवा. प्रदीप चौधरी की मौत के बाद झाविमो का शिष्टमंडल केंद्रीय महासचिव खालिद खलील के नेतृत्व में शोक संतप्त परिवार से टेहरो स्थित आवास जाकर मुलाकात की. शिष्टमंडल में झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भीम साव, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष अरशद खान, मन्नू चौधरी समेत दर्जनों पार्टी नेता शामिल थे. जेवीएम केंद्रीय महासचिव ने मृतक के बड़े पुत्र
रंजीत चौधरी से घटना के सबंध में जानकारी ली.
उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले को लेकर झाविमो पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़ा रहेगी. उन्होंने कहा की मामला गंभीर है, जिसका निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है. मौत के सभी बिंदुओं की जांच निष्पक्ष तरीके से हों. कहा कि एससी-एसटी थाने में आवेदन दिया गया, जिसे अस्वीकार कर फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. पीड़ित पक्ष दलित वर्ग से हैं.
इसलिए पीड़ित परिवार का मामला एससी-एसटी थाने में मामला को दर्ज किया जाना चाहिए था. जेवीएम नेताओं ने कहा की इस मामले को लेकर पार्टी के स्तर से एससी-एसटी आयोग को घटना के सबंध में पत्र भेज कर इंसाफ की गुहार लगायेगी. जेवीएम नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, जीवकोपार्जन के लिए सरकारी विभाग में नियोजन साथ ही इस मामले का न्यायायिक जांच के पक्ष में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




