भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

Updated at : 02 Nov 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा

झुमरीतिलैया/कोडरमा बाजार : चित्रगुप्त नगर झुमरीतिलैया स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा अर्चना रामलखन पांडेय ने करायी. संध्या पहर आरती हुई. दो नवंबर को सुबह 10 बजे हवन व दोपहर एक बजे स्वजातीय सह भोज होगा. शाम चार बजे शोभा यात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन होगा. […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया/कोडरमा बाजार : चित्रगुप्त नगर झुमरीतिलैया स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा अर्चना रामलखन पांडेय ने करायी. संध्या पहर आरती हुई. दो नवंबर को सुबह 10 बजे हवन व दोपहर एक बजे स्वजातीय सह भोज होगा. शाम चार बजे शोभा यात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन होगा.

पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह पूजा समिति के संयोजक शैलेंद्र कुमार अभय, जिला महासचिव मनोज सहाय पिंकू, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार शोलू, पूजा समिति के सचिव नवल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद सिन्हा, रवींद्र कुमार मोती, ओंकार सिन्हा, तारकेश्वर प्रसाद, भारत बक्शी, शैलेश प्रसाद मुन्ना, अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि मीता सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इधर, चित्रगुप्त पूजा समिति कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गयी. आज ही कायस्थ समाज के लोग कलम व दवात की पूजा करते है. समाज के लोगों द्वारा प्रतिमा की स्थापना कर वैदिक रीति से भगवान की पूजा की गयी. मान्यता है कि कायस्थ की उत्पत्ति ब्रह्माजी के शरीर से हुई थी. इसलिए कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज द्वारा की जाती है.

इस अवसर पर समाज की भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. पूजा का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिन्हा, सचिव जीतेंद्र भूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिन्हा, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, शुभम कुमार, निखिल सिन्हा, मनीष रंजन, विक्कू सिन्हा, सूरज सिन्हा, अविनाश प्रसाद सिन्हा, भोला शंकर प्रसाद, मनोज रुख्यार, परेश कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद गुतुल, आनंद मोहन वर्मा, विनय कुमार सिन्हा, अशोक सिन्हा, निखिल श्रीवास्तव, शुभम कुमार, नीरज सिन्हा, अनमोल सिन्हा, सुमित सिन्हा, बंटी सिन्हा आदि लगे हुए हैं. इधर नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा भी पूजा स्थल पर पहुंच भगवान से आशीर्वाद लिया.

डोमचांच. भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ परिवार के लोग भक्ति श्रद्धा व विधि विधान के साथ की.

साथ ही कलम व दवात की पूजा की. पूजा में आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया. मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. पूजा को मोहन अंबष्ट, अखिल सिन्हा, बक्शी शिंजन प्रसाद, पंकज अंबष्ट, उदय शंकर अंबष्ट, पल्लू बक्सी, रौशन सिन्हा, जीतेंद्र सिन्हा, दीपक सिन्हा, सुनील सिन्हा, निरंजन बक्शी, उदय प्रसाद सिन्हा, सत्यनारायण बक्शी, संत वर्मा, सुधीर बर्मा, रंजन कुमार आदि ने सफल बनाया.

मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल नगर में चित्रांश महा परिवार द्वारा कलम व दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा मंगलवार को की गयी. मौके पर चित्रांश परिवार के लोगो ने अपने अपने घरों में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की.

इसके बाद कायस्थ बंधुओं ने समाज के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त का ध्यान कर साल भर के आय-व्यय का ब्योरा उनके समक्ष लिखित रूप से प्रस्तुत किया. पूजा व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के बाद चित्रांश परिवार के लोगों ने एक दिन कलम बंद रखने की परंपरा निभायी. इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रासाद वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में उपेंद्र प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, फणींद्र नाथ सहाय, रामचंद्र प्रसाद, मुकुल चंद्र प्रसाद, धरणीधर प्रसाद, जयंत कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अधिवक्ता निरंजन कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, मनोहर कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, सत्य प्रकाश सहाय, अभिषेक कुमार सिन्हा, गुंजीत कुमार सिन्हा, कमलेश सहाय, जय मंगल प्रसाद सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, सत्यप्रकाश कुमार सिन्हा, उदय कुमार सिन्हा, गोपाल कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, छोटे सिन्हा, पिंकू कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, मनजीत कुमार सिन्हा, संदीप कुमार सिन्हा, अंकित कुमार सिन्हा, जुगनू कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा लगे हुए थे.

झुमरीतिलैया. सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समिति विद्यापुरी के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पूजा में सभी जाति के लोगों ने शिरकत की. पूजा में शामिल सभी वर्ग के लोगों ने आराध्य देव चित्रगुप्त से बुद्धि व विद्या का वरदान मांगा. मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष एसएन कंठ, सचिव मनोज कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष विद्याभूषण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष संदीप सिन्हा के अलावा राजकुमार सिन्हा, प्रदीप बनर्जी, उमेश सिंह, साहिल भदानी, विनोद सिंह, अविनाश वर्मा, रोहित सिन्हा, ओमप्रकाश, अजीत वर्मा, साजन सिन्हा व समस्त विद्यापुरी परिवार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola