चैत्र मास के अंतिम प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य

भगवान शिव (फाइल फोटो)
Chaitra Pradosh Vrat 2026: अगर आपके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक या ग्रह दोष से जुड़ी कोई समस्या है, तो प्रदोष व्रत के दिन दान करना लाभदायक माना जाता है. मान्यता है कि दान करने से दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
Chaitra Pradosh Vrat 2026: चैत्र मास का अंतिम प्रदोष व्रत 30 मार्च 2026, सोमवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान करने का भी विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, सुख-समृद्धि आती है और ग्रह दोष जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ दान का विशेष महत्व है. चैत्र मास के इस अंतिम प्रदोष पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं.
चैत्र प्रदोष व्रत 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि का विवरण इस प्रकार है:
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 30 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 07:09 बजे
- त्रयोदशी तिथि समापन: 31 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 06:55 बजे
- पूजा का शुभ (प्रदोष काल) मुहूर्त: शाम 05:52 बजे से रात 07:22 बजे तक
इन चीजों का करें दान
सफेद वस्तुओं का दान
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों जैसे दूध, दही, चावल, चीनी या सफेद वस्त्र का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति मिलती है.
अन्न दान
प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने का विशेष महत्व है. अन्न दान को हिंदू धर्म में महादान माना गया है. इस दिन जरूरतमंदों को गेहूं, चावल समेत अन्य अनाजों का दान करना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती.
काले तिल का दान
यदि आप शनि दोष या पितृ दोष से परेशान हैं, तो इस दिन काले तिल का दान करें. मान्यता है कि इससे महादेव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है.
मौसमी फल और जल का दान
चैत्र मास में गर्मी की शुरुआत हो जाती है, इसलिए प्यासे को जल पिलाना या मौसमी फलों जैसे तरबूज और खरबूजा का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: रवि योग में चैत्र का अंतिम Pradosh Vrat , शिव पूजा से मिलेंगे ये खास लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










