सोलर पैनल व फसल को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 Mar 2026 10:00 PM

विज्ञापन

सोलर पैनल व फसल को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

जयनगर. ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीती रात लोहाडंडा के किसान राजकुमार सिंह के खेत में घुसकर हाथी ने भारी नुकसान पहुंचाया. झुंड से भटके हाथी ने खेत में लगे सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही खड़ी फसल को भी पूरी तरह रौंद डाला. जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद किसान राजकुमार सिंह काफी चिंतित हैं. उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत से तैयार की गयी फसल पलभर में बर्बाद हो गयी. सोलर पैनल टूट जाने से सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गयी है, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि आये दिन हाथियों का झुंड गांव के आसपास देखा जा रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है. पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola