बांस चोरी के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के कोडरमा में बांस चोरी के संदेह में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या। आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के संदेह में एक युवक की कथित बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है़ गंभीर रूप से घायल युवक की रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई. मृतक की पहचान डोंगोडीह निवासी धुरुप साव (34 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रविवार देर शाम धुरुप साव अपने घर की छत से दो-तीन बांस उतार रहा था. इसी दौरान घर के बगल डीजे संचालक सूरज साव, उसके पिता मोहन साव तथा अन्य लोग वहां पहुंचे और टेंट के बांस चोरी करने का आरोप लगाते हुए धुरुप के साथ धक्का-मुक्की की.

आरोप है कि सभी लोग उसे गांव के पीछे ले गए, जहां लाठी और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई़ मृतक की मां ने बताया कि मारपीट के बाद धुरुप किसी तरह घायल अवस्था में घर पहुंचा और खून की उल्टी करने लगा.

पूछने पर उसने बताया कि सूरज साव, मोहन साव और उनके साथियों ने उसकी पिटाई की है़ घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्थानीय मुखिया की मदद से धुरुप को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया़ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई़

घटना के बाद आरोपित सूरज साव और उसके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. इधर, धुरुप साव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है़ मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है़ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है़ परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है़ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी़


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola