कोडरमा में शिक्षक पुरस्कार सूची में सहायक अध्यापकों के नाम नहीं, संघ ने लगाया भेदभाव का आरोप
कोडरमा में शिक्षक विरोध करते हुए : प्रतीकात्मक फोटो
कोडरमा में शिक्षक दिवस सम्मान सूची से सहायक अध्यापकों का नाम गायब होने पर संघ ने जताया कड़ा विरोध, भेदभाव का लगाया गंभीर आरोप.
कोडरमा. सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ने डाइट प्रशिक्षण संस्थान, कोडरमा द्वारा तीन सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जारी उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने पांच सितंबर को दिये जाने वाले शिक्षक पुरस्कार की सूची में सहायक अध्यापकों के नाम शामिल नहीं किये जाने पर आश्चर्य और रोष जताते हुए इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताया है.
आपके शहर में
सहायक अध्यापकों की अनदेखी पर जताया रोष
वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जिले की शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती देने में सहायक अध्यापक अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसके बावजूद शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में उनका नाम नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इसे विभाग के भेदभावपूर्ण रवैये का उदाहरण बताया.
दो दशक से उपेक्षा झेलने का आरोप
श्री राय ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से सहायक अध्यापकों को राज्य स्तर पर उपेक्षा झेलनी पड़ रही है. अब स्थिति यह है कि कोडरमा जिला प्रशासन भी समर्पित शिक्षकों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है. उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापकों के प्रति जिले की कथित दुर्भावना और विशेष रूप से डाइट द्वारा किया गया भेदभाव किसी भी स्तर पर उचित नहीं है.
ये भी पढ़ें: 7 सितंबर के धरने को सफल बनाने में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, जानकी यादव ने भरी हुंकार
जिला कार्यालय घेराव की चेतावनी
संघ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग के कथित भेदभावपूर्ण आदेश का कड़ा विरोध और निंदा की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि समर्पण के बदले अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो जिला कार्यालय का घेराव कर पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग
संघ के सचिव दामोदर यादव ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में लिया गया मनमाना और भेदभावपूर्ण फैसला स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने विभागीय उच्च पदाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर कथित भेदभावपूर्ण पत्र को तत्काल निरस्त करने और आदर्श पत्र जारी करने की मांग की.
कई सहायक अध्यापकों ने जताया विरोध
विरोध करने वालों में सुभाष सिंह, रामू यादव, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, तनवीर आलम, साकिब महमूद, प्रदीप गिरी, वीरेंद्र साव, सलीम अंसारी, अजय यादव, पोखराज साव, सुनील यादव, कैलाश राम और संजय साव आदि शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए