7 सितंबर के धरने को सफल बनाने में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, जानकी यादव ने भरी हुंकार
मौके पर राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व अन्य : Prabhat Khabar
झामुमो नेता जानकी यादव ने केंद्र सरकार पर झारखंड की जनता को छलने का आरोप लगाया है. जयनगर में आयोजित बैठक में सात सितंबर के धरना प्रदर्शन की रणनीति बनी.
जयनगर (कोडरमा). झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक जयनगर पश्चिमी पंचायत भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी ने किया. बैठक में पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव विशेष रूप से मौजूद रहे.
आपके शहर में
सात सितंबर के धरने को सफल बनाने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए जानकी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ सात सितंबर को होने वाले प्रखंड स्तरीय धरना को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
केंद्र सरकार पर झारखंड की जनता को छलने का आरोप
जानकी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की जनता को छल रही है. राज्य के प्रति केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर और सुचारू तरीके से सरकार चल रही है और राज्य के हितों को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है.
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में महेश यादव, शमशुल अंसारी, एकराम खान, सुरेश प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, रामकृष्ण यादव, अजय यादव, विवेक गुप्ता, जगरनाथ पासवान, डेगलाल चौधरी, रेणु देवी, संजय पांडेय, रामप्रसाद सिंह, दशरथ राणा, त्रिवेणी पांडेय, अजीत चौधरी, श्यामसुंदर यादव, रामशरण यादव, ईश्वर यादव, तसलीम अंसारी, द्वारिका यादव, सुभाष यादव, इस्राफिल अंसारी, राजेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: अपराध पर नकेल कसने की तैयारी: कोडरमा पुलिस को मिले 14 नये बोलेरो, अब घटनास्थल पर तेजी से पहुंचेगी टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए