अपराध पर नकेल कसने की तैयारी: कोडरमा पुलिस को मिले 14 नये बोलेरो, अब घटनास्थल पर तेजी से पहुंचेगी टीम

Updated:
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाते कोडरमा पुलिस अधीक्षक : प्रभात खबर

कोडरमा पुलिस को अपराध नियंत्रण के लिए 14 नई बोलेरो गाड़ियां मिली हैं. उपायुक्त और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया. ये गाड़ियां पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी.

विज्ञापन

कोडरमा. अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से कोडरमा जिले को 14 नये बोलेरो वाहन उपलब्ध कराये गये हैं. शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना एवं ओपी के लिए रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सायरन, पुलिस बत्ती और पीए सिस्टम से लैस हैं वाहन

पुलिस के अनुसार, नये बोलेरो वाहनों में पुलिस स्टीकर, सायरन, पुलिस बत्ती और पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाया गया है. इन वाहनों के मिलने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस को काफी सहूलियत होगी.

घटना की सूचना मिलते ही तेजी से पहुंचेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि नये वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी. किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी. इससे पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी.

ये भी पढ़ें: जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गिद्दी-नयामोड़ मुख्य मार्ग किया जाम

त्योहार और विशेष अभियानों में भी होगा इस्तेमाल

एसपी ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों, त्योहारों, विशेष अभियानों और आकस्मिक घटनाओं के दौरान इन वाहनों का इस्तेमाल पुलिस बल की त्वरित तैनाती के लिए किया जायेगा. जरूरत के अनुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इनका उपयोग कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जायेगा.

आम लोगों को मिलेगी बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नये वाहनों के माध्यम से आम लोगों को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. उन्होंने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा घाटी में रिफाइन तेल लोड टैंकर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola