कोडरमा घाटी में रिफाइन तेल लोड टैंकर पलटा, चालक घायल
तेल टैंकर पलटने के बाद तेल बर्तनों, बोतलों में तेल भरते लोग : प्रतीकात्मक फोटो
कोडरमा घाटी में तेल से भरा टैंकर पलट गया है. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे तेल को लूटने लगे.
कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी स्थित घाटी में रिफाइन तेल लोड टैंकर पलट गया. घटना शनिवार सुबह की है. हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रिफाइन तेल (कच्चा तेल) लोड उक्त टैंकर कोलकाता के हल्दिया से कोडरमा के रास्ते नेपाल जा रहा था.
आपके शहर में
ब्रेकफेल होने से पलटा टैंकर
घटनास्थल पहुंचते ही ब्रेकफेल होकर पलट गया. तेल लदा टैंकर पलटने की खबर सुन आसपास के ग्रामीण बाल्टी, ड्रम, केन समेत अन्य बर्तन लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे और तेल को लूट कर चलते बने. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई थी.
घायल चालक का इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीण वहां से हटे. इधर घायल चालक का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल वह अपना नाम बताने से असमर्थ है .
ये भी पढ़ें: चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्टेशन मैनेजर की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए