कोडरमा में रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, पहचान करने में जुटी GRP
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोडरमा में रेल ट्रैक पर एक 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं.
झुमरीतिलैया(कोडरमा). शनिवार को कोडरमा जीआरपी को माडुवा टांड़ के पास एक दुखद घटना की सूचना मिली. सिग्नल के पास अप रेल लाइन पर कोडरमा जीआरपी को करीब 50 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिला.
आपके शहर में
शव रेलवे के पोल संख्या 392/393 के पास पड़ा था. घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया. जीआरपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक ज़्यादा शराब के नशे में रेल पटरी पर लेट गया था, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
शव की पहचान में जुटी जीआरपी
हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि पीड़ित की पहचान की जा सके.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए