कोडरमा : मंडल कारा में छापा, मोबाइल व चाकू बरामद
Updated at : 01 Nov 2016 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : मध्यप्रदेश के भोपाल में आतंकी संगठन सिमी के आठ आंतकियों के जेल से भागने व बाद में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद जेलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है तो इसी बीच सरकार ने एक बार फिर से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच शुरू करा दी है. कोडरमा मंडल […]
विज्ञापन
कोडरमा : मध्यप्रदेश के भोपाल में आतंकी संगठन सिमी के आठ आंतकियों के जेल से भागने व बाद में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद जेलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है तो इसी बीच सरकार ने एक बार फिर से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच शुरू करा दी है. कोडरमा मंडल कारा में मंगलवार को डीसी संजीव कुमार बेसरा व एसपी जी क्रांति कुमार के नेतृत्व में करीब डेढ़ घंटे तक छापामारी अभियान चलाया.
इस दौरान एक मोबाइल, चाकू के साथ हीआपत्तिजनक सामान व नकद पैसे भी बरामद हुए.जानकारी के अनुसार अधिकारियों के नेतृत्व में छापामारी अभियान दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई जो करीब साढ़े चार बजे तक चली. करीब डेढ घंटे तक चले छापामारी अभियान के दौरान जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व महिला व पुरुष बल ने एक-एक कर सभी वार्डों की सघन जांच की. साथ ही बंदियों की भी तलाशी ली गई.
इस दौरान बंदियों के पास से 5660 रुपये, वार्ड सात के पीछे मैदान में फेंका गया एक मोबाइल, वार्ड नंबर पांच से एक चाकू व बड़ा सुई बरामद हुआ. मौके पर डीसी, एसपी के अलावाडीएसपी कर्मपाल उरांव, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेंद्र कुमार सिन्हा, जेलर थियोडोर सोरेन, विभिन्न थाना के पुलिस बल व पदाधिकारी आदि मौजूद थे.एसपी क्रांति कुमार ने बताया कि छापामारी अभियान एक रुटीन वर्क के तहत किया गया. विभिन्न कैदियों से 5660 रुपये बरामद किए गए हैं, लेकिन एक कैदी से 3660 रुपये मिलना जांच का विषय है. मामले की जांच की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




