जल्द होगा समस्याओं का निष्पादन : नीरा यादव

Updated at : 01 Nov 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द होगा समस्याओं का निष्पादन : नीरा यादव

डोमचांच : प्रखंड के बंगाखलार पंचायत में काली पूजा महोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायण राम मौजूद थे. शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने सर्वप्रथम मां काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड के बंगाखलार पंचायत में काली पूजा महोत्सव पर ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायण राम मौजूद थे. शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने सर्वप्रथम मां काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए शांति की कामना की. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया.
इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर मंत्री ने कहा जंगलों के बीच बसा यह पंचायत बहुत जल्द विकास की रफ्तार पकड़ेगा. यहां पर उवि खोले जायेंगे. क्षेत्र के तालाब गहरीकरण, चेकडैम व डीप बोरिंग, क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र अतिशीघ्र खोले जायेंगे. कहा कि क्षेत्र में रोड निर्माण के लिए युद्धस्तर से काम किये जा रहे हैं. इससे यहां के लोगों को आस-पास के गांवों में आवागमन में सुविधा होगी. संचालन रोजगार सेवक संजय कुमार व विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर यादव ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर पंचायत की मुखिया बिशनी देवी, उप मुखिया बतीसिया देवी, मुखिया सुशीला देवी, पूर्व मुखिया महादेव सिंह, अजय पांडेय, इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, वरिष्ठ नेता कंचन कुमार सिंह, शिशिर सिंह, अरविंद तिवारी, मुन्ना सिंह, सुमन मेहता, विश्वनाथ राय, मनोज राय, त्रिपुरारी सिंह, उदय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola