ePaper

मासिक लोक अदालत में 62 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at : 22 Feb 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में 62 मामलों का हुआ निष्पादन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत (वैवाहिक व चेक बाउंस के मामले) का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत (वैवाहिक व चेक बाउंस के मामले) का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है. यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है. कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है. लोक अदालत में दिये गये निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती है. लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहां एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है. वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. इधर, लोक अदालत में सुनवाई के लिए छह बेंच का गठन किया गया था. बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या तीन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या चार में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो व अधिवक्ता रीतम कुमारी, बेंच संख्या पांच में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा तथा बेंच संख्या छह में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ आरके तिवारी, पीएलए ममता सिंह व कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की. इस दौरान 62 वादों का निष्पादन किया गया. मासिक लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज चतुर्थ राकेश चंद्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, नमिता मिंज, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, मनोज मिश्रा, राजीव कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, महेश्वर कुमार, संजय कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार, पांडेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola