कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप

Updated at : 16 Sep 2015 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप

संकट. शहर के पावर सब स्टेशन में लगाया जा रहा है 10 एमवीए का ट्रांसफारमर कोडरमा : जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 10.30 से बिजली गुल है. कोडरमा स्थित विद्युत विभाग के पावर सब स्टेशन के टाउन फीडर में ज्यादा क्षमता (10 एमवीए) का ट्रांसफारमर लगाने का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया […]

विज्ञापन
संकट. शहर के पावर सब स्टेशन में लगाया जा रहा है 10 एमवीए का ट्रांसफारमर
कोडरमा : जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 10.30 से बिजली गुल है. कोडरमा स्थित विद्युत विभाग के पावर सब स्टेशन के टाउन फीडर में ज्यादा क्षमता (10 एमवीए) का ट्रांसफारमर लगाने का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया है. ऐसे में सुबह से ही जिले के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है. जिले के अलावा बिहार राज्य के कुछ क्षेत्र व गिरिडीह के कुछ प्रखंडों में भी पूरी तरह विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. यह स्थिति अगले कई घंटे बनी रहेगी. इससे लोगों को परेशानी हो रही है़
कोडरमा पावर सब स्टेशन में अब तक पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफारमर यूनिट के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, पर टाउन फीडर में अत्यधिक लोड होने के कारण पांच एमवीए के एक ट्रांसफारमर को बदल कर 10 एमवीए का ट्रांसफारमर लगाया जा रहा है. इसको लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी है. विद्युत विभाग के एसडीओ महेश्वर कुमार ने बताया कि शाम के समय में अत्यधिक लोड होने से परेशानी आ रही थी. इसी को लेकर ट्रांसफारमर बदला जा रहा है. उम्मीद है कि 48 घंटे के अंदर काम पूरा कर लिया जायेगा.
इन इलाकों में गुल है बिजली : जिले के कोडरमा बाजार व ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर, सतगावां, ढाब, सपही, जानपुर, मेघातरी में विद्युत आपूर्ति ठप है. इसके अलावा गिरिडीह जिले के राजधनवार, तिसरी, गावां व बिहार राज्य के दिबौर, गठ दिबौर, रतनपुर, सिमी दिबौर, गोपालपुर में भी विद्युत आपूर्ति बंद है. इन जगहों पर भी बिजली कोडरमा से ही जाती है. बता दें कि इन क्षेत्रों में जहां विद्युत उपभोक्ता हजारों की संख्या में हैं, वहीं प्रभावित लोगों की बात करें तो यह लाखों में होगा. सिर्फ कोडरमा शहरी में तीन हजार उपभोक्ता हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार, सतगावां में छह हजार व डोमचांच, मरकच्चो के क्षेत्र में करीब 22 हजार विद्युत उपभोक्ता प्रभावित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola