पटना-हटिया एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे
Updated at : 11 Aug 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/ कोडरमा : पटना से हटिया आ रही पटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गयी़ घटना सोमवार रात करीब आठ बजे कोडरमा जिले में गंजडीह-नाथगंज स्टेशन के बीच हुई़ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है़ घटना के बाद ग्रांड कोड रूट पर रेल सेवा बाधित हो गयी़ रेलवे […]
विज्ञापन
रांची/ कोडरमा : पटना से हटिया आ रही पटना-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गयी़ घटना सोमवार रात करीब आठ बजे कोडरमा जिले में गंजडीह-नाथगंज स्टेशन के बीच हुई़ घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है़ घटना के बाद ग्रांड कोड रूट पर रेल सेवा बाधित हो गयी़ रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई है़ कई ट्रेनें देर रात तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी थी़ अधिकारियों के अनुसार, आवागमन शुरू होने में समय लग सकता है़
कैसे घटी घटना : गंजडीह-नाथगंज स्टेशन के बीच रेलकर्मी क्यूटीवी मशीन बना रहे थे. इसी दौरान शाम पांच बजे अोवरहेड तार पोल सहित गिर गया. बाद में चार पोल अौर गिर गये. इससे चार रेलकर्मी घायल हो गये. उन्हें तत्काल तिलैया के निजी अस्पताल ले जाया गया है.
घटना के बाद इस मार्ग से गुजरनेवाली पुरुषोतम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें जहां-तहां रुक गयी. पटना से हटिया आ रही सुपर एक्सप्रेस को दूसरी लाइन से गुजारने का निर्णय लिया गया़ इसके लिए ट्रेन को बैक किया जा रहा था़ इसी दौरान ट्रेन की दो बोगी (इंजन से पांचवां और छठा) पटरी से उतर गयी़ घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोबरा बटालियन के जवान को तैनात कर दिया गया है. देर रात तक राजधानी कोडरमा स्टेशन पर खड़ी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




