मुख्य समारोह स्टेडियम में

Updated at : 31 Jul 2015 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य समारोह स्टेडियम में

15 अगस्त पर होनेवाले कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक कोडरमा बाजार : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर होनेवाले कार्यक्रमों व मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में […]

विज्ञापन
15 अगस्त पर होनेवाले कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक
कोडरमा बाजार : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर होनेवाले कार्यक्रमों व मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में होगा. सुबह नौ बजे शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव झंडोत्ताेलन करेंगी.
इस बार समारोह में जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने नयी पहल करने का निर्णय लिया है. इसके तहत तिलैया से बागीटांड़ स्टेडियम जाने व आने के लिए वाहन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जायेगी.
इसके साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम भी समारोह स्थल पर तैनात रहेगी. 15 अगस्त के दिन रांची-पटना रोड पर समारोह के खत्म होने तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. रांची की तरफ से आनेवाले बड़े वाहन चंदवारा के पास व पटना की ओर से आनेवाले वाहनों को बागीटांड़ के पहले रोका जायेगा.
प्रभात फेरी तिलैया व कोडरमा में निकाली जायेगी. तिलैया की जिम्मेवारी डीइओ एसके राय व कोडरमा की जिम्मेवारी डीएसइ पीवी शाही को दी गयी. वहीं इस बार पत्रकार इलेवन व प्रशासन इलेवन के बीच फैंसी फुटबॉल मैच जेजे कॉलेज में होगा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को पूर्णिमा टॉकिज में होगा. कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह की तैयारी की पुन: समीक्षा को लेकर 11 अगस्त को बैठक होगी.
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी झुमरीतिलैया व कोडरमा को साफ सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था रखने को कहा गया. सिविल सजर्न को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रखने को कहा गया. बैठक में डीडीसी केके ठाकुर, एएसपी नौशाद आलम, एसी अरविंद कुमार मिश्र, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डीआरडीए निदेशक किरण बाला, डीपीओ शाहिद अहमद, डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, डीइओ एसके राय, डीएसइ पीवी शाही, डीटीओ सुबोध कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला, कमलेंद्र कुमार सिन्हा,
एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, नगर पर्षद के अध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर पंचायत की अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार जैसल, मदन मोहन सिंह, एनडीसी सुदर्शन मुमरू, एसीएफ बी.बी. सिन्हा, डीपीआरओ राहुल भारती, बीडीओ प्रभाष दत्ता, सीओ अतुल कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola