श्री राणी सती जी का भादो महोत्सव 10 सितंबर से
Updated at : 23 Jul 2015 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : श्री राणी सती भक्त समिति की बैठक मंगलवार की रात श्री अग्रसेन भवन झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की़ संचालन सचिव गोपी कृष्ण अग्रवाल ने किया. बैठक में 10 सितंबर से 13 सितंबर तक श्री राणी सती जी का भादो महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. […]
विज्ञापन
कोडरमा : श्री राणी सती भक्त समिति की बैठक मंगलवार की रात श्री अग्रसेन भवन झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की़ संचालन सचिव गोपी कृष्ण अग्रवाल ने किया.
बैठक में 10 सितंबर से 13 सितंबर तक श्री राणी सती जी का भादो महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 10 सितंबर को शोभायात्र निकाली जायेगी.
11 को श्री राणी सती मंदिर असनाबाद में मंगल पाठ व 12 को अखंड ज्योति के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम होगा. अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत व छप्पन भोग का कार्यक्रम भी होगा. मुख्य समारोह 13 सितंबर को होगा. कार्यक्रम का संयोजक अशोक पिलानिया को बनाया गया है. समिति की अगली बैठक 28 जुलाई को होगी.
बैठक में प्रदीप कंदोई, राधेश्याम मोदी, अरविंद चौधरी, आशीष केडिया, गोपाल चौधरी, सुभाष मोदी, विपुल चौधरी, मुकेश सुरेखा, राकेश सुरेखा, राकेश सुरेखा, विपुल पिलानिया, कुमार पुजारा, अजय अग्रवाल, आयुष पोद्दार, सुजीत परशुराम पुरिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




