मध्याह्न् भोजन में कीड़े बच्चों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 17 Jul 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न् भोजन में कीड़े बच्चों ने किया प्रदर्शन

डोमचांच (कोडरमा) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगाय में मध्याह्न् भोजन में गुरुवार को कीड़े मिले. विद्यार्थी उक्त खाना के साथ बीआरसी भवन पहुंच गये और अपनी समस्या रखी. बच्चों ने खाना के साथ प्रदर्शन किया. जानकारी मिलने पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य विनीता कुमारी बीआरसी पहुंची व मामले की जानकारी ली. […]

विज्ञापन
डोमचांच (कोडरमा) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगाय में मध्याह्न् भोजन में गुरुवार को कीड़े मिले. विद्यार्थी उक्त खाना के साथ बीआरसी भवन पहुंच गये और अपनी समस्या रखी. बच्चों ने खाना के साथ प्रदर्शन किया. जानकारी मिलने पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य विनीता कुमारी बीआरसी पहुंची व मामले की जानकारी ली.
कहा कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को दी जायेगी. एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि खाना खराब है. उन्होंने विद्यालय के अध्यक्ष व सचिव को फटकार लगायी. विद्यार्थी उषा, मनिता, खुशी, वंदना, धीरज, विनोद, कन्हैया, सूरज, नंदिनी, गीता, मधु, सुनैना, शिवानी, बबीता आदि ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें छोटे साइज के अंडे दिये जाते हैं.
राशि की निकासी, पर नहीं बना रसोई घर : विद्यालय के ग्राशिस सदस्य डोमन सिंह ने बताया कि विद्यालय से 300 मीटर की दूरी पर रसोई घर है.
वहां से खाना लाना पड़ता है. बताया कि रसोई घर के निर्माण की राशि की निकासी दो वर्ष पूर्व हो चुकी है, मगर रसोई घर आज तक नहीं बना. उक्त चेक मुखिया धर्मेद्र यादव के नाम से जारी हुआ है. इसमें एक लाख 48 हजार की निकासी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola