गिरिडीह, आनंदा, संत कोलम्बस व जेजे कॉलेज सेफा में

Updated at : 12 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह, आनंदा, संत कोलम्बस व जेजे कॉलेज सेफा में

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज में चल रहे अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को र्क्वाटर फाइनल मैच खेला गया. बीएसके कॉलेज बनाम संत कोलम्बस कॉलेज हजारीबाग के बीच हुए मैच ें हजारीबाग की टीम ने 4-2 से मैच जीत लिया. वहीं आदर्श कॉलेज बनाम गिरिडीह कॉलेज के बीच खेले […]

विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज में चल रहे अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को र्क्वाटर फाइनल मैच खेला गया. बीएसके कॉलेज बनाम संत कोलम्बस कॉलेज हजारीबाग के बीच हुए मैच ें हजारीबाग की टीम ने 4-2 से मैच जीत लिया. वहीं आदर्श कॉलेज बनाम गिरिडीह कॉलेज के बीच खेले गये मैच में गिरिडीह की टीम ने 6-0 से मैच जीत लिया. आनंदा कॉलेज बनाम पीकेआरएम कॉलेज धनबाद के बीच खेले गये मैच में आंनदा कॉलेज ने 4-2 से उक्त मैच को जीत लिया. इसी तरह जेजे कॉलेज बनाम पीजी हजारीबाग के बीच खेले गये र्क्वाटर फाइनल मैच में जेजे कॉलेज ने 3-0 से मैच जीत लिया. इस प्रकार उक्त टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गिरिडीह कॉलेज, आनंदा कॉलेज, संत कोलम्बस तथा जेजे कॉलेज की टीम पहुंच गयी. सोमवार को उक्त टीमें आपस में भिड़ेंगी. इस मौके पर आयोजन समिति के राहुल कुमार के अलावे डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ द्वारिका प्रसाद, प्रो अशोक अभिषेक, प्रो सतीश यादव, सरोज जैन, विश्वनाथ सिंह, कमलेश कुमार सिंह, केसी यादव, नागेश्वर राणा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola