होमगार्ड जवानों का राजभवन घेराव 21 को

कोडरमा. आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर कोडरमा जिला इकाई की बैठक सीएच स्कूल मैदान में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव सह प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय यादव ने की व संचालन संगठन सचिव राकेश कुमार सिंह ने किया. प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि पूर्व से लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर 21 जुलाई को […]
कोडरमा. आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर कोडरमा जिला इकाई की बैठक सीएच स्कूल मैदान में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव सह प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय यादव ने की व संचालन संगठन सचिव राकेश कुमार सिंह ने किया. प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि पूर्व से लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर 21 जुलाई को राजभवन का घेराव किया जायेगा तथा 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. वक्ताओं ने जिला समादेष्टा रवि कुजूर के स्थान पर पुलिस उपाधीक्षक कर्मपाल उरांव द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने पर हर्ष जताया. इस मौके पर दिलीप यादव, जीवलाल पुरी, कारू पांडेय, दिनेश रजक, दिलीप रजक, कुंवर हंसदा, भागवत गिरि, सुनील राम, नितेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, बसंत नारायण सिंह, संजय दास सहित कई गृह रक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




