सीएसआर को लेकर डीसी ने की बैठक

Updated at : 06 Jul 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसआर को लेकर  डीसी ने की बैठक

फोटो – 6 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्य प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसब्लिटी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कॉरपोरेट जगत के लोगो को समाज के विकास में अपनी भागीदारी तय करने पर चर्चा हुई. इसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, […]

विज्ञापन

फोटो – 6 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्य प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसब्लिटी को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कॉरपोरेट जगत के लोगो को समाज के विकास में अपनी भागीदारी तय करने पर चर्चा हुई. इसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, योजना एवं विकास, कला, संस्कृति, खेलकूद, कौशल उन्नयन आदि के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय हुआ. इसके लिए कॉरपोरेट जगत के लोगांे से कार्य की सूची मांगी गयी थी. इस सूची में कॉरपोरेट जगत द्वारा सतगावां प्रखंड परिसर में सोलर लाइट, कलीडीह मोड़ पर सोलर लाइट, सतगावां में नव निर्मित 100 शैया स्वास्थ्य केंद्र का रखरखाव, कोडरमा में राजा तलाब के पास पार्क जयनगर मोड़ के पास मास्ट लाइट व छोटा पार्क, गर्ल्स स्कूल के पास छोटा पार्क, सुभाष चौक का सौंदर्यीकरण , महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई राजा तालाब को सौंदर्यीकरण व शेड निर्माण आदि का प्रस्ताव दिया गया है. बैठक में डीसी छवि रंजन के अलावा सीएस डॉ मधुबाला राणा, डीडीसी कौशल किशोर ठाकुर, डीपीओ शाहीद अहमद, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा, डीएसइ पीवी शाही, कार्यपालक दंडाधिकारी, गुजंन कुमारी सिन्हा समेत व्यवसाय जगत, चेंबर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola