पत्रकार निरुपमा पाठक की मौत के मामले में प्रियभांशु निर्दोष करार
Updated at : 29 Jun 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : स्थानीय अदालत ने पत्रकार निरुपमा पाठक की संदिग्ध मौत के मामले में पांच वर्ष बाद आज उसके मित्र प्रियभांशु रंजन को बरी कर दिया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह की अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल, 2010 को कोडरमा स्थित अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में […]
विज्ञापन
कोडरमा : स्थानीय अदालत ने पत्रकार निरुपमा पाठक की संदिग्ध मौत के मामले में पांच वर्ष बाद आज उसके मित्र प्रियभांशु रंजन को बरी कर दिया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह की अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल, 2010 को कोडरमा स्थित अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयी दिल्ली की पत्रकार निरुपमा पाठक के मित्र प्रियभांशु को निर्दोष करार दिया.
इस मामले में निरुपमा पाठक की मां सुधा पाठक की शिकायत के आधार पर प्रियभांशु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चलाया गया. पत्रकार निरुपमा पाठक को उसकी मां के घर में कोडरमा में पंखे से लटकता हुआ पाया गया था जिसके बाद उसकी मां और परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




