ePaper

बिना टिकट ट्रेन से यात्रा करते 46 लोग पकड़ाये

Updated at : 05 Apr 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिना टिकट ट्रेन से यात्रा करते 46 लोग पकड़ाये

रेलवे द्वारा धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है़

विज्ञापन

कोडरमा. रेलवे द्वारा धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है़ चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की जा रही है़ इसी क्रम में कोडरमा की टिकट चेकिंग दस्ता द्वारा शनिवार को कोडरमा-गया रेलखंड में विशेष जांच अभियान चलाया गया़ इस दौरान बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 46 लोगों को पकड़ा गया़ इनसे 24,840 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मोहम्मद इकबाल ने बताया कि धनबाद मंडल द्वारा लगातार टिकट की जांच की जा रही है. भविष्य में यह जारी रहेगी़ इस तरह के जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें.

कोडरमा होकर चलेगी कानपुर-कोलकाता विशेष ट्रेन

कोडरमा. गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है़ इससे कोडरमा व आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी़ धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि ट्रेन संख्या 04153 कानपुर से कोलकाता के लिए हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी़ वहीं ट्रेन संख्या 04154 कोलकाता से कानपुर के लिए हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी़ यह ट्रेन 10 अप्रैल से 1 जुलाई तक संचालित होगी़ यह ट्रेन कानपुर से चलकर प्रयागराज, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल होते हुए कोलकाता पहुंचेगी़ कोडरमा स्टेशन पर यह ट्रेन रात 12:20 बजे पहुंचेगी और 12:22 बजे रवाना होगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola