ePaper

लोक अदालत में 35 मामलों का निष्पादन

Updated at : 29 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 35 मामलों का निष्पादन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया़ इस दौरान 12 बेंचों के माध्यम से 35 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 5.58 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गयी. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय का मोहताज नहीं है़ लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है. यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है़ लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है़ लोक अदालत के बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या दो में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या तीन में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या चार में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, बेंच संख्या पांच में सीजेएम अमित कुमार वैश व नलिन बिमलेश, बेंच संख्या छह में एसीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता गोरख नाथ सिंह, बेंच संख्या सात में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो व अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव, बेंच संख्या आठ में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या नौ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया व अधिवक्ता अजय कुमार, बेंच संख्या दस में नमिता मिंज व अधिवक्ता विनोद कुमार ठाकुर, बेंच संख्या 11 में ज्योत्सना पांडेय व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी, बेंच संख्या 12 में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ आरके तिवारी, सदस्य ममता सिंह ने मामले की सुनवाई की़ इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, पीएलवी रवींद्र कुमार, पांडेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार, मोनिका कुमारी व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola