कार्यशाला में चयनित 30 सदस्यों ने भाग लिया

Published by : PRAVEEN Updated At : 28 Mar 2025 8:53 PM

विज्ञापन

समर्पण व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में डोमचांच प्रखंड के पारहो, जानपुर, ढोढाकोला, मधुबन, बेहराडीह, ढाब व बंगाखलार पंचायत से चयनित 30 सदस्यों ने भाग लिया.

विज्ञापन

कोडरमा. समर्पण व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में डोमचांच प्रखंड के पारहो, जानपुर, ढोढाकोला, मधुबन, बेहराडीह, ढाब व बंगाखलार पंचायत से चयनित 30 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित वीडीसी कैडरों का प्रशिक्षण पश्चात किये गये सहयोग कार्यों जैसे मनरेगा, राशन व पेंशन संवाद, ग्राम पंचायत विकास योजना एवं ग्राम विकास समिति सह अन्य समितियों की भूमिकाओं और दायित्वों की समझ बनाना. साथ ही इसके गठन के वैधानिक प्रक्रिया और शक्तियों को समझाना था. मौके पर परियोजना प्रबंधक सह प्रशिक्षक आलोक कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को सतत विकास लक्ष्य के पहलुओं और विषयों को समझाया. वहीं को-ऑर्डिनेटर योगेश कुमार ने काम मांगो अभियान, राशन व पेंशन परिषद के तहत सहयोगिता आकड़ों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया. इस अवसर पर परियोजना समन्वयक शंकर लाल राणा, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, वीणा राज, पिंकी देवी, मंटू तुरी, नमिता कुमारी, योगेश कुमार, जयललिता देवी आदि मौजूद थे.

कैलाश राय में आचार्य कार्यशाला का आयोजन

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरीतिलैया में आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार और विद्या भारती के पूर्व विभाग प्रमुख रामावतार साहू ने किया. प्रथम सत्र में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विद्यालय के सबल व दुर्बल पक्षों पर आचार्यों से राय मांगी. पश्चात राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया. तीसरे सत्र में पाठ्यक्रम क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. वहीं चतुर्थ सत्र में पंचपदी शिक्षण पद्धति पर आचार्य प्रदीप कुमार ने कक्षा ली. अंतिम सत्र में अपने मातृ संगठन व उसके प्रति हमारे दायित्व पर प्राचार्य ने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola