2800 लीटर महुआ शराब जब्त

थाना क्षेत्र के जरगा व हथुआधारण में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है़
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के जरगा व हथुआधारण में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली सूचना के आधार पर टीम ने यहां छापामारी की तो भारी मात्रा में चुलाई शराब व जावा महुआ जब्त किया गया़ जब्त शराब व महुआ की कीमत लाखों रुपये है़ हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के धंधे से जुड़ा कोई व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं आया़ पुलिस धंधेबाजों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर रही है़ जानकारी के अनुसार एसपी को मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जरगा व हथुआधारण में छापामारी की़ इस दौरान एक घर से 20 लीटर वाले जार में 40 पीस (कुल 800 लीटर) अवैध महुआ शराब बरामद हुई. यही नहीं पुलिस ने आसपास छानबीन की तो 500 लीटर वाले 50 सिंटेक्स टैंक में अवैध जावा महुआ पाया गया़ प्रत्येक सिंटेक्स में 200 किलो यानी 10 हजार किलो जावा महुआ था, जिसे मौके पर नष्ट किया गया़ इसके अलावा टीम ने दो हजार लीटर चुलाई शराब जब्त किया़ वहीं 17,400 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया़ टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया़ जब्त शराब और नष्ट किये गये जावा महुआ की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है़ छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एसआइ महादेव पांडेय व पुलिस बल के जवान शामिल थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




