चिकित्सा जांच शिविर 13 को

10कोडपी12जानकारी देती इनरव्हील क्लब की सदस्य.झुमरीतिलैया. इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से 13 दिसंबर को रोटरी भवन में चिकित्सा जांच शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को परियोजना निदेशक रजनी कंधवे व रंजीता सेठ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि यह शिविर पारस हॉस्पिटल पटना के सहयोग से आयोजित किया […]
10कोडपी12जानकारी देती इनरव्हील क्लब की सदस्य.झुमरीतिलैया. इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से 13 दिसंबर को रोटरी भवन में चिकित्सा जांच शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी बुधवार को परियोजना निदेशक रजनी कंधवे व रंजीता सेठ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि यह शिविर पारस हॉस्पिटल पटना के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. शिविर में डॉ सपही, डॉ सुशील व डॉ पीयूष कुमार ठाकुर मरीजों की जांच करेंगे. मेडिसिन, हृदय रोग व हड्डी से संबंधित रोगों की जांच की जायेगी. इसके लिए मरीज इनर व्हील की वीणा भदानी, सरिता कंधवे व अध्यक्ष पिंकी खेतान से निबंधन करा सकते हैं. इस दौरान पिंकी खेतान ने बताया कि मरीज अपना वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर व इसीजी की जांच करा सकते हैं. मौके पर सरिता कंधवे भी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




