तिलैया में यातायात सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय

Updated:
विज्ञापन
तिलैया में यातायात सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय

अधिकारियों की टीम ने शहर का भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर को जाममुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में नगर पर्षद तिलैया, कोडरमा एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर मंथन किया गया. इसके बाद अधिकारियों की टीम ने शहर का भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान श्रम कल्याण कार्यालय और बिजली विभाग के समीप बस एवं अन्य वाहनों के ठहराव का स्थान चिह्नित किया गया. वहीं सामंतो काली मंदिर और चांडक परिसर के पास टोटो और ऑटो के लिए निर्धारित स्थल बनाये जायेंगे, जिससे अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी. प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूर्णिमा टाकीज के आगे टोटो का प्रवेश प्रतिबंधित किया जायेगा. स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए महाराणा प्रताप चौक के समीप सर्विस मार्ग होते हुए अड्डी बंगला के रास्ते स्टेशन तक पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. दुकानदारों और मकान मालिकों को चेतावनी दी गयी है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटायें, अन्यथा प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना भी वसूला जायेगा. निरीक्षण के दौरान एसडीओ के अलावा डीटीओ विजय सोनी, सीओ रवि भूषण, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सिटी प्रबंधक लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola