ePaper

छापेमारी में महुआ शराब की 15 भट्ठियां ध्वस्त

Updated at : 29 May 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में महुआ शराब की 15 भट्ठियां ध्वस्त

कोठियार पंचायत स्थित कानीकेंद, रतनपुर, धुरशाही जंगल में छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

सतगावां. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत स्थित कानीकेंद, रतनपुर, धुरशाही जंगल में गुरुवार को छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में पुलिस ने जंगल में संचालित शराब की 15 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. मौके पर एक हजार किलो जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया. पुलिस की आने की भनक लगते ही शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त हो फरार हो गये. थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से शराब बनाने के कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. छापामारी में एसआई बृजनंदन प्रसाद, एएसआई रंजीत सिंह, दाऊद पावरिया के साथ सशस्त्र भी शामिल थे.

डायन बिसाही के मामले में केस दर्ज

कोडरमा . थाना क्षेत्र के बेकोबार उत्तरी पंचायत के चांदेडीह में पिछले दिनों चार वर्षीय एक बच्चे की मौत को लेकर अंधविश्वास में एक परिवार को जिम्मेवार ठहराने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है़ केस डायन बिसाही के आरोप में दर्ज हुआ है़ गांव की कौशल्या देवी (पति इंद्रदेव साव) ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि 18 मई को गांव के चार वर्षीय प्रतीक कुमार (पिता पिंटू यादव) की मौत पानी से भरे गड़्ढे में डूबने से हो गयी थी़ इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को गांव मेें दफना दिया. बच्चे की मौत के कुछ दिन बाद मृतक के परिजन बच्चे की मौत का जिम्मेवार हम लोग को ठहराने लगे. महिला के आवेदन के आधार पर गांव के पिंटू यादव, पवन यादव (पिता छत्रु यादव), संजय यादव, महेंद्र यादव (पिता प्रसादी यादव), प्रसादी यादव, विजय यादव अशोक यादव (पिता तुलसी यादव), पुंनिया देवी (पति विजय यादव) और ललिता देवी (पति संजय यादव) को आरोपी बनाया गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

पशु लोड वाहन जब्त

झुमरीतिलैया. थाना पुलिस ने गुरुवार को करमा के पास से पशु लोड वाहन को जब्त किया है. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में स्पष्ट कुछ भी बताने से बच रही थी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola