सीएम ने ट्वीट कर जरूरी कदम उठाने का दिया निर्देश
Updated at : 17 Jan 2020 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

बंगाखलार पंचायत के कुटुमटांड़ गांव में पेयजल समस्या का मामला कोडरमा : डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती बंगाखलार पंचायत के कुटुमटांड़ गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं होने के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर डीसी को समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार इस गांव में […]
विज्ञापन
बंगाखलार पंचायत के कुटुमटांड़ गांव में पेयजल समस्या का मामला
कोडरमा : डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती बंगाखलार पंचायत के कुटुमटांड़ गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं होने के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर डीसी को समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है.
जानकारी के अनुसार इस गांव में चापानल खराब होने के कारण लोग एक किलोमीटर दूर नदी में बने चुआं व जंगलों में बने गड्ढों का पानी पीने को मजबूर हैं. इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को टैग करते ट्वीट किया और ध्यान देने की अपील की. इस पर सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह स्थिति पिछले पांच साल के विकास मॉडल की सच्चाई की पोल खोलता है.
हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि नयी सरकार के शासन में स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे उठाये जायेंगे. यही नहीं उन्होंने डीसी कोडरमा को कुटुमटांड़ गांव में पेयजल की परेशानी को लेकर जांच करने व अद्यतन स्थिति का आकलन कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




