महिलाओं का किशोरियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 10:09 PM

विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

कोडरमा . महावारी दिवस पर सखी वन स्टॉप सेंटर कोडरमा में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं पर घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बाहरी कार्यों की भी अहम जिम्मेदारी होती है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है. इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नियमित स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर महिलाओं के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी, केंद्र की प्रशासक अर्चना ज्वाला के अलावा कई महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola