संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का उपायुक्त का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का उपायुक्त का निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

: जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की समीक्षा कोडरमा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई़ बैठक में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत किये गये कार्यों, प्रथम प्रसव से लेकर चतुर्थ प्रसव एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीसी ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की बात कही़ सिविल सर्जन व उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही वहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये. डीसी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेसिक सुविधाएं दुरुस्त रखी जायें, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके. उन्होंने टीकाकरण एवं लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ बैठक में डीडीसी रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola