डोमचांच में युवा राजद की बैठक में युवा चौपाल की तैयारियों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
डोमचांच में युवा राजद की बैठक में युवा चौपाल की तैयारियों पर चर्चा

30 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन

–30 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान डाेमचांच. डोमचांच बाजार स्थित मेहता भवन में युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संगठनात्मक बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने की, जबकि संचालन उदय यादव ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव एवं राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव शामिल हुए. बैठक में 30 मई को डोमचांच में होने वाले युवा चौपाल की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि राजद की बुनियाद सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने पर टिकी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हमेशा सिखाया है कि हक मांगा नहीं, छीना जाता है. उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान है. ऐसे समय में तेजस्वी यादव ने सच्चे राष्ट्रवाद की परिभाषा देते हुए युवाओं को कमाई, दवाई, पढ़ाई और कार्रवाई की गारंटी की बात की है. राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि राजद हर उस नौजवान के साथ खड़ा है, जो वर्तमान व्यवस्था की मार झेल रहा है. युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने कहा कि 30 मई को डोमचांच के सांस्कृतिक भवन में आयोजित होने वाली युवा चौपाल केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ युवाओं के अधिकारों का शंखनाद होगी. 30 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, नगर अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, मो इकबाल, परवेज खान, अशोक दास, अशोक यादव, रघु कुमार, सचिंद्र राणा, मो मुबारक आदि ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर सुबोध यादव, अनिल राम, सुजीत राम, मुकेश पासवान, बबलू कुमार सिंह, राजरंजन सिंह, कुलदीप यादव, रौशन कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, वीरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, प्रिंस यादव ,सुधीर यादव, बंटी कुमार, पवन भगत, नीरज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola