जनता के भरोसे व उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगी : नीरा

Updated at : 25 Dec 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
जनता के भरोसे व उम्मीदों को टूटने नहीं दूंगी : नीरा

बहन, बेटी व सेवक बनकर करूंगी काम, मान-सम्मान को लेकर लड़ूंगी लड़ाई झुमरीतिलैया/डोमचांच : कोडरमा विधानसभा चुनाव में दोबारा मिली जीत के बाद विधायक डाॅ नीरा यादव ने मंगलवार को आभार यात्रा निकाली. डोमचांच की धरती पर शहीदों को नमन करने के बाद डाॅ नीरा ने अपने यात्रा की शुरुआत की और चुनाव में समर्थन […]

विज्ञापन

बहन, बेटी व सेवक बनकर करूंगी काम, मान-सम्मान को लेकर लड़ूंगी लड़ाई

झुमरीतिलैया/डोमचांच : कोडरमा विधानसभा चुनाव में दोबारा मिली जीत के बाद विधायक डाॅ नीरा यादव ने मंगलवार को आभार यात्रा निकाली. डोमचांच की धरती पर शहीदों को नमन करने के बाद डाॅ नीरा ने अपने यात्रा की शुरुआत की और चुनाव में समर्थन देने के लिए जनता का आभार जताया. खुली गाड़ी में सवार होकर डाॅ नीरा ने पूरे रास्ते में लोगों का अभिवादन किया, जबकि जगह-जगह उनका स्वागत हुआ.
डोमचांच के बाद कोडरमा व देर शाम झुमरीतिलैया पहुंची आभार यात्रा के बाद झंडा चौक पर सभा हुई. यहां अपने संबोधन में डाॅ नीरा ने कहा कि जनता ने मुझे एक नयी शक्ति दी है. लोगों ने जो विश्वास दिखाया है, उसे कायम रखते हुए उम्मीदों पर खरा उतरूंगी.
उन्होंने कहा कि मैं बहन, बेटी की तरह हूं और पूरे पांच साल तक आपकी सेवा की. आपने साथ दिया है इसके लिए तहे दिल से आभार. अगले पांच वर्ष तक मैं सेवक बनकर काम करूंगी. नीरा ने कहा कि रोजी-रोजगार व मान-सम्मान के लिए संघर्ष करते रहेंगे. लोगों ने शांति व्यवस्था को जिस प्रकार स्वीकार किया है, उससे साफ हो गया है कि भाजपा की कितनी जरूरत यहां पर थी.
अगर किसी को कोई परेशानी आये, तो मैं हमेशा खड़ी हूं. 24 घंटे, एक-एक पल, एक-एक क्षण जनता के लिए समर्पित रहेगा. जो कार्य किया गया है वह सभी के आशीर्वाद से हुआ है, अब अधूरे कार्य को पूरा करूंगी. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का पालन करते हुए आगे बढ़ा जायेगा. कहा कि कुछ कारण से भले ही भाजपा के नेतृत्व में बहुमत की सरकार नहीं बनी हो, पर जैसे सत्ता पक्ष में रहकर काम किया, उसी प्रकार आगे भी करने का प्रयास करूंगी.
कोशिश होगी की सरकार तक आपकी समस्याओं को ले जाऊं. मौके पर भाजपा जिलाध्य्क्ष रामचंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंडित, पूर्व जिलाध्य्क्ष बीरेंद्र सिंह, रवि कपसीमे, जूही दास गुप्ता, बासुदेव शर्मा, सुनील पंडित, चंद्रशेखर जोशी, पार्षद अनुराग सिंह, पिंकी जैन, विकास जैन, सुनीति सेठ, रेखा भदानी, नवीन जैन, सुदीप्तो घोष, मिथलेश साहू आदि मौजूद थे. संचालन नगर अध्य्क्ष देव नारायण मोदी ने की. इधर, आभार यात्रा के डोमचांच पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया. डाॅ नीरा सबसे पहले शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची व शहीदों को नमन किया.
इसके बाद विजयी जुलूस में भारत माता की जय व डॉ नीरा यादव जिंदाबाद के नारे गूंज उठे. मौके पर महिला जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिप सदस्य शांति प्रिया, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, भरत नारायण मेहता, सुजीत मेहता, पार्षद मुकेश कुमार, रामलाल यादव, संतोष यादव, मनीष यादव, कंचन सिंह, मुन्ना सिंह, सनोज यादव, त्रिपुरारी सिंह, बसंत मेहता, सतीश साव, संजू पासवान, राजेश सिंह, महादेव साव, सहदेव मोदी, शिवलाल सिंह, सुदेश मोदी, अनिल पांडेय, सुजीत कुमार, विक्रम सिंह, महेंद्र साव, महेंद्र कपूर, लालजीत प्रसाद, शंकर पासवान, राजेश यादव, विनोद शर्मा, दिलीप यादव, भोला राम, कार्तिक दास, संजय साव, प्रकाश मेहता, अशोक पांडेय, बलराम भारती, महेश मेहता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola