Koderma: गुजरात में चंदवारा के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 20 May 2026 8:44 PM

विज्ञापन

मृतक के परिजन

Koderma: कोडरमा के चंदवारा निवासी युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Koderma (चंदवारा): चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे निवासी 22 वर्षीय अफरोज आलम, पिता नेजाम अंसारी की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक अफरोज आलम गुजरात के भरूच जिला स्थित नोबीपुर थाना क्षेत्र में पोकलेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार 17 मई को अफरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच की मांग

मृतक के पिता नेजाम अंसारी का आरोप है कि अफरोज जिस पोकलेन मशीन पर कार्य करता था, उसी मशीन के बकेट से गर्दन दबाकर उसकी हत्या की गई है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गुजरात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. सूचना मिलने के बाद मृतक के चचेरे भाई समेत अन्य परिजन भी गुजरात पहुंचे. गुजरात में ही अफरोज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव को पैतृक गांव गजरे लाया गया.

बुधवार को गुजरात से गांव पहुंचा शव

बुधवार सुबह जैसे ही शव आवास पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. बाद में गजरे स्थित कब्रिस्तान खांड़ी में अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों ने झारखंड सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है.

नेताओं ने मामला सरकार तक पहुंचाने का किया वादा

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि मामले को प्रशासन और राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें…

गढ़वा के एसडीएम साहब ने जब कॉफी संग घोली मिठास, तो चौकीदारों का छलका 30 साल पुराना दर्द

Ranchi: काम अधूरा रखने वाली एजेंसी को नहीं मिलेगा नया काम, मंत्री दीपिका पांडेय की चेतावनी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola