एसपी ने छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:08 PM

विज्ञापन

प्रखंड स्थित रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को कोडरमा पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी

चंदवारा. प्रखंड स्थित रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को कोडरमा पुलिस के द्वारा विशेष जागरूकता व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसपी कुमार शिवाशीष मौजूद थे़ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और पुलिस व आम लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था़ इस दौरान एसपी ने छात्र-छात्राओं से सीधा और सकारात्मक संवाद स्थापित किया तथा उन्हें साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति को लेकर जानकारी दी़ साथ ही यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया़ एसपी ने महिला एवं बाल सुरक्षा, जीवन में अनुशासन और नैतिकता, पुलिस आपका मित्र की अवधारणा आदि पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया़ एसपी ने बच्चों को समझाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है और वे बिना किसी डर के अपनी शिकायतें साझा कर सकते हैं. संवाद के दौरान छात्रा नंदनी कुमारी व अन्य ने एसपी से कई सवाल किये. एसपी ने बारी-बारी से बच्चों को जवाब दिया़ बाद में एसपी ने प्रयोगशाला व पुस्तकालय का निरीक्षण किया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की़ प्रधानाध्यापक राधेश्याम शुक्ला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र जिम्मेदार नागरिक बनेंगे़ कार्यक्रम का समापन सुरक्षित और नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ हुआ़ मौके पर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार व अन्य मौजूद थे़

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola