उपायुक्त ने मरकच्चो प्रखंड का किया दौरा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:09 PM

विज्ञापन

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मरकच्चो प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित साफ-सफाई बनाये रखी जाये प्रतिनिधि, कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मरकच्चो प्रखंड का दौरा कर विभिन्न संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नईटांड, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो, आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा, पंचखेरो जलाशय में संचालित मछली पालन योजना तथा मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित बागवानी योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर नईटांड का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही. स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित साफ-सफाई बनाये रखी जाये. इसके बाद उन्होंने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो एवं आंगनबाड़ी केंद्र अरकोसा का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, प्रोजेक्ट रेल टेस्ट, पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने बरियारडीह स्थित तेलियामारण में आयोजित कैंप का भी अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि सभी बिरहोर परिवारों के आवश्यक दस्तावेज जन्म प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि बनाना सुनिश्चित किया जाय, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, बीडीओ हुलास महतो समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola