सैनिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा का समापन

Updated:
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा का समापन

सैनिक स्कूल तिलैया में पिछले पांच दिनों से चल रही वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 संपन्न हुई.

विज्ञापन

100 मीटर कनिष्ट बालिका रेस में धैर्या गोस्वामी प्रथम प्रतिनिधि कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में पिछले पांच दिनों से चल रही वार्षिक एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा 2026-27 संपन्न हुई. पांच दिन तक चली इस स्पर्धा में सभी बारह गृहों ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि मिथिला, कुंवर सिंह तथा अशोक गृह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करके अंक तालिका में अपने आप को स्थापित कराया.जबकि समापन उत्सव पर जिन सैन्य छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया उनमें कनिष्ठ बालिका वर्ग 100 मी रेस में प्रथम स्थान धैर्या गोस्वामी मिथिला गृह, वरिष्ठ बालिका 100मी वर्ग में प्रथम स्थान संध्या कुमारी विक्रम गृह तथा कनिष्ठ बालक 100मी वर्ग में प्रथम स्थान शिवम यादव मिथिला गृह, वरिष्ठ बालक 100मी वर्ग में प्रभाकर यादव कुंवर सिंह गृह ने प्रथम स्थान पाकर अपनी मजबूती दिखायी. रिले रेस कनिष्ठ बालिका वर्ग धैर्या, अनुश्री, अयांशी, शानवी प्रथम स्थान पाकर अपनी धाक जमाई तथा रीले रेस वरिष्ठ बालिका वर्ग में मंजू, विद्या, श्रेया, जिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया . जबकि रिले रेस कनिष्ठ बालक वर्ग में प्रथम स्थान विक्रम गृह के सैन्य छात्रों ने प्राप्त किया और रिले रेस वरिष्ठ बालक वर्ग में राजगीर गृह के सैन्य छात्रों प्रथम स्थान पाकर अपना लोहा मनवाया. समापन उदघोषणा के दौरान भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस मोहनराव आर को सैन्य छात्र-छात्राओं द्वारा परेड की सलामी दी गयी. मौके पर उपप्राचार्य ले. कर्नल लालनुन सियामा, प्रशासनिक अधिकारी कमांडर प्रशांत बिरादर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola