जयंती पर याद किये गये कलाम

Updated at : 16 Oct 2019 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये कलाम

जयनगर : प्रखंड के न्यू एज वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य मो सलीम अहमद नेतृत्व में मंगलवार को भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य मो आसिफ ने बताया कि डॉ कलाम बचपन से ही मेहनती व समय के पाबंद थे. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के न्यू एज वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य मो सलीम अहमद नेतृत्व में मंगलवार को भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य मो आसिफ ने बताया कि डॉ कलाम बचपन से ही मेहनती व समय के पाबंद थे. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से कलाम साहब की तस्वीर बना कर प्रस्तुत किया.

मौके पर विद्यालय के शिक्षक अवधेश सिन्हा, अविनाश कुमार, पंकज कुमार, गजाला प्रवीण, सायरा खातून, सरवरी खातून, ताहिर खान, जाहिदा खातून आदि मौजूद थे. इधर, अब्दुल कलाम सेवा समिति कोडरमा ने भी उनके जन्मदिन पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. मौके पर मुश्ताक, सलीम, मो अमजद, शम्स तबरेज, जावेद, दरवेश, मोजीब, फैज, नवाब कुरैशी, रंजीत सिंह, मनोज दास मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola