तिलैया : अफीम के साथ महिला पैडलर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 7:01 AM
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना अंतर्गत सुभाष चौक से लाखों की अफीम के साथ एक महिला पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान यशोदा देवी, निवासी सिमरातरी गिद्धौर, चतरा के रूप में हुई है. बरामद अफीम की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, ने बताया कि महिला […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना अंतर्गत सुभाष चौक से लाखों की अफीम के साथ एक महिला पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान यशोदा देवी, निवासी सिमरातरी गिद्धौर, चतरा के रूप में हुई है. बरामद अफीम की कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है.
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, ने बताया कि महिला बरही में वसुंधरा बस में सवार हुई थी. इसके बाद सूचना मिली थी कि वह अफीम लेकर आ रही है.
इसी सूचना पर तिलैया पुलिस की गश्ती टीम को जांच के लिए सुभाष चौक पर भेजा गया था. जांच के दौरान बस से महिला को पकड़ा गया.
इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
बनारस ले जाने की थी तैयारी : इधर, पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया है कि उसे चतरा के ही जितेंद्र कुमार ने बनारस पहुंचाने को कहा था. इसके लिए पांच हजार रुपये देने की बात हुई थी. पहले वह चतरा से बरही पहुंची. फिर यहां से बस से झुमरीतिलैया पहुंचने के बाद ट्रेन पकड़ कर बनारस जाती. महिला ने कमर में अफीम को प्लास्टिक के तीन पैकेट में डाल कर बांध रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










