सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल एचिवर अवार्ड से प्रियंका सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल एचिवर अवार्ड से प्रियंका सम्मानित

उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी है.

विज्ञापन

जयनगर. डीवीसी तिलैया डैम के पूर्व स्वास्थ्य निरीक्षक एफएन यादव की सुपुत्री प्रियंका यादव को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल एचिवर अवार्ड से सम्मानित किया गया. प्रियंका को यह प्रतिष्ठित सम्मान सामाजिक कल्याण, मानवीय संवेदनाओं के संवर्धन और वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान में उनके उत्कृष्ट योगदान और अटूट समर्पण के लिए प्रदान किया गया. उनकी यह उपलब्धि समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी है.

डीवीसी केटीपीएस ने केंद्रीय मंत्री को सौंपी दो एंबुलेंस

जयनगर. डीवीसी केटीपीएस की ओर से जनसेवा एवं स्वास्थ्य सहायता के लिए सामाजिक दायित्व के तहत सीएसआर द्वारा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दो एंबुलेंस सुपुर्द किया गया़ केटीपीएस के सीजीएम सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने उन्हें एंबुलेंस सौंपी. उन्होंने कहा कि इस एंबुलेंस का संचालन क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सहायता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में पहचान संस्था के माध्यम से किया जायेगा. मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी , विधायक अमित कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया. इस दौरान जीएम तपस मिर्धा, डीजीएम एचआर फ्रांसिस हेब्रम, कौशिक राय, अनुपम तिवारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola