सतगावां में भारी बारिश व वज्रपात से नुकसान

Updated:
विज्ञापन
सतगावां में भारी बारिश व वज्रपात से नुकसान

झांझीडीह निवासी दरोगी महतो की गाय घर के पास ही बंधी हुई थी.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की हुई घटना में खुट्टा पंचायत अंतर्गत झांझीडीह गांव में एक गाय की मौत हो गयी. झांझीडीह निवासी दरोगी महतो की गाय घर के पास ही बंधी हुई थी. इसके अलावा क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुई है, रामडीह में आंधी-तूफान के बीच वज्रपात होने से अफरा तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के बीच स्थित एक पुराने पीपल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे पेड़ में आग लग गयी. वज्रपात का असर केवल पेड़ तक ही सीमित नहीं रहा. इसके हाई वोल्टेज शॉक के कारण पूरे गांव और आसपास के इलाके के विद्युत नेटवर्क में भारी उतार चढ़ाव आ गया. शॉर्ट-सर्किट के कारण कई घरों में टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे और एलइडी बल्ब समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गये.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola