कोडरमा : फोटो खिंचा रहा छात्र तिलैया डैम में डूबा

Updated at : 16 Jul 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : फोटो खिंचा रहा छात्र तिलैया डैम में डूबा

चंदवारा(कोडरमा) : तिलैया डैम में नहाने के दौरान फोटो खिंचाने के चक्कर में 10वीं के छात्र गौरव कुमार (14) की डूबने से मौत हो गयी. वह झुमरी तिलैया के भादोडीह निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र था. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र गौरव सोमवार को अपने दो दोस्तों सूरज कुमार व प्रिंस कुमार […]

विज्ञापन

चंदवारा(कोडरमा) : तिलैया डैम में नहाने के दौरान फोटो खिंचाने के चक्कर में 10वीं के छात्र गौरव कुमार (14) की डूबने से मौत हो गयी. वह झुमरी तिलैया के भादोडीह निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र था. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र गौरव सोमवार को अपने दो दोस्तों सूरज कुमार व प्रिंस कुमार के साथ तिलैया डैम घूमने गया था. दिन के करीब 11:30 बजे तीनों पहले बोटिंग स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बोटिंग करनी चाही, लेकिन पैसा कम होने के कारण वे बोटिंग नहीं कर सके. इसके बाद तीनों डैम में नहाने चले गये.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले प्रिंस व सूरज नहा रहे थे और गौरव उनकी मोबाइल फोन से तसवीर ले रहा था. थोड़ी देर बाद गौरव नहाने के लिए पानी में उतरा. इसी दौरान वह पत्थर पर खड़ा हो गया और दोस्तों से फोटो लेने को कहा. इसी दौरान गौरव का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola