कोडरमा पुलिस को मिले 14 बोलेरो वाहन

Updated at : 16 Mar 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा पुलिस को मिले 14 बोलेरो वाहन

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पहल

विज्ञापन

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार की पहल कोडरमा बाजार. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने विभाग से प्राप्त 14 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा 14 बोलेरो वाहन आवंटित किया गया था. उपरोक्त वाहनों को जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर कोडरमा और तिलैया थाना को दो-दो, जबकि अन्य थाना को एक-एक वाहन वितरित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि विभाग से प्राप्त इन वाहनों में सायरन, पुलिस बत्ती, पब्लिक एड्रेस और पुलिस से संबंधित स्टिकर लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले को 14 वाहन प्राप्त होने से जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा. जिले में वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से नियमित गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, अपराधियों को पकड़ने ,छापेमारी अभियान समेत विधि व्यवस्था से संबंधित कार्यों में इस्तेमाल किया जायेगा. मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ,डीडीसी रवि जैन, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola