नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाये इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाये इश्तेहार

पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले के नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र के रामशाला ग्राम में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों के घर और सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाये. पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले के नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं. अभियुक्त मिथिलेश कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, साबो देवी, सूरज कुमार के घरों के अलावा मुख्य चौराहों पर भी इश्तेहार चिपकाये. लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित किया गया कि यदि अभियुक्त जल्द ही न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मौके पर पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

सतगावां में एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी

सतगावां. समलडीह पंचायत अंतर्गत बासोडीह खूंटा ग्रामीण बैंक के समीप में रविवार की रात एक घर में चोरी हो गयी. चोरों ने वहां से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना उस वक्त घटी, जब घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने वजीरगंज गये हुए थे. बताया गया कि पीड़ित बंटू प्रसाद, उनके भाई राजेश प्रसाद और पंकज कुमार सपरिवार घर से बाहर थे. चोरों ने घर के खाली होने का फायदा उठाया और छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए. अपराधियों ने तीनों भाइयों के कमरों का ताला तोड़कर अलमारी, ट्रंक और ट्रॉली के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया. भुक्तभोगी परिवार ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20,000 रुपये नकद की चोरी हुई है. चोरी गये सामान में सोने के झुमके, मंगलसूत्र, नाक की बाली और चांदी के कई आभूषण शामिल हैं. सोमवार को जब परिवार लौटा, तो चाेरी की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola