कंद्रपडीह पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का उदघाटन

Updated at : 16 Mar 2026 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
कंद्रपडीह पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का उदघाटन

बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से पंचायत के लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

जयनगर. कंद्रपडीह पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र का उदघाटन मुखिया संजय साव ने किया. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से पंचायत के लोगों को लाभ होगा. इसका नियमत: संचालन करें, ताकि लोग इसका समुचित लाभ ले सकें. मौके पर पंसस प्रतिनिधि संतोष वर्णवाल, पंचायत सचिव रश्मि कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभारी सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

जयनगर. बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने जयनगर व चंदवारा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान हरली यादव टोला कोड संख्या 111, हरली मुस्लिम टोला कोड संख्या 187, बिरसोडीह कोड संख्या 150 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी, टीएसआर, एफआरएस की पंजियों, भौतिक संरचना, अन्य सुविधाओं और प्रावधान का अवलोकन किया. मौके पर विभिन्न केंद्रों की सेविका, सहायिका मौजूद थीं.

आवास निर्माण पूरा नहीं करने वालों को नोटिस देने का निर्देश

जयनगर. बीडीओ गौतम कुमार ने कंद्रपडीह पंचायत के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. जिनके निर्माण की प्रगति धीमी देखी गयी, उन लाभुकोंं को नोटिस देकर समय अवधि के अंदर आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई होगी. सरकार की लाभकारी राशि का सदुपयोग करें. मौके पर मुखिया संजय साव, पंचायत सचिव रजनी कुमारी, पंसस प्रतिनिधि संतोष मोदी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola