को..रोजगार मेला कल, 900 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में 17 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित होगा। निजी क्षेत्र की कंपनियों में 900 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता और वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

कोडरमा. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कोडरमा द्वारा 17 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और करीब 900 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 से ₹50,000 प्रतिमाह तक के वेतनमान पर रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा. मेले में शिक्षक, टीजीटी टीचर, पीजीटी टीचर, लेक्चरर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, जीएनएम, नर्स, ओटी हेल्पर, ऑफिस बॉय, चपरासी (पियून), वॉशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लंबर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जायेगी. जिला नियोजनालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने रिज्यूमे/बायोडाटा, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, नियोजनालय निबंधन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ समय पर उपस्थित हों. अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अनुभव के अनुरूप विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola