गझंडी स्टेशन पर दानापुर एक्सप्रेस से 31 बोतल शराब बरामद, 4 बैग में छिपाकर रखी थी शराब

Updated:
विज्ञापन

जप्त शराब दिखाते आरपीएफ. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दानापुर एक्सप्रेस से 31 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की. लावारिस बैगों में मिली शराब, जांच जारी.

विज्ञापन

कोडरमा. गझंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ ने दानापुर एक्सप्रेस के कोच से लावारिस हालत में रखे चार बैग बरामद किए. जांच के दौरान बैग से 31 बोतल अंग्रेजी शराब मिली. जब्त शराब की कुल मात्रा 30,750 मिलीलीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 27,920 रुपये बतायी गयी है.

विज्ञापन

सीट के नीचे मिले चार संदिग्ध बैग

सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ टीम गझंडी स्टेशन पर प्रतिबंधित और संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही थी. इसी दौरान दोपहर 3:03 बजे ट्रेन संख्या 13233 दानापुर एक्सप्रेस स्टेशन पहुंची. टीम ने कोच संख्या इसी164482/सी की जांच की. सीट के नीचे दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में मिले.

यात्रियों ने बैग पर नहीं जताया दावा

आरपीएफ ने आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया. संदेह होने पर चारों बैग खोले गये, जिसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार कर शराब को जब्त कर लिया गया.

शराब उत्पाद विभाग को सौंपी गयी

जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया. बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए शराब उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दी गयी. शराब को ट्रेन से ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग की ट्रैफिक व्यवस्था पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला, सरकार से 14 सितंबर तक मांगा जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola