कोडरमा में 1347 HIV मरीजों का इलाज जारी, दवा छोड़ चुके मरीजों को फिर जोड़ने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में डॉ रमण व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में एचआईवी संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर बैठक हुई. डॉ रमण ने दवा छोड़ चुके मरीजों को दोबारा उपचार से जोड़ने और नियमित दवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एड्स से संबंधित सभी एनजीओ, एआरटी सेंटर कोडरमा और आइसीटीसी कर्मियों की मासिक समन्वय बैठक हुई. बैठक में एचआइवी संक्रमित मरीजों के इलाज, जांच और जागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

दवा छोड़ चुके मरीजों को दोबारा उपचार से जोड़ने का निर्देश

डॉ रमण कुमार ने सीएससी एनजीओ को निर्देश दिया कि दवा लेना छोड़ चुके एचआइवी संक्रमित मरीजों को दोबारा उपचार से जोड़ा जाये और यह सुनिश्चित किया जाये कि उनकी दवा नियमित रूप से चलती रहे. एआरटी सेंटर आने में असमर्थ मरीजों के घर जाकर दवा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.

शिविर लगाकर एचआइवी जांच कराने पर जोर

उन्होंने एसएसके एनजीओ को लक्ष्य के अनुरूप शिविर लगाकर एचआइवी जांच कराने तथा टीआइ एनजीओ को संभावित लक्षित व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करने को कहा. सभी एनजीओ कर्मचारियों को प्रतिमाह की पहली तारीख को एडवांस टूर प्रोग्राम और एक्शन टेकन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

जिले में 1347 संक्रमित मरीजों का चल रहा इलाज

एआरटी सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविकांत ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 1347 एचआइवी संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें कुछ महिला मरीज गर्भवती भी हैं, जिनकी उचित देखभाल एआरटी सेंटर कोडरमा और आइसीटीसी के माध्यम से की जा रही है.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रिपोर्ट भी मांगी

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया. मौके पर डॉ रविकांत, डाटा मैनेजर संजय कुमार, लैब टेक्नीशियन चंदन किशोर, अयाज अहमद, आइसीटीसी काउंसलर अंजला बिलुंग, एसएसके मैनेजर पंकज कुमार, सीएससी की रिया कुमारी व शकुंतला कुमारी तथा टीआइ के दीपक और विजय मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: RIMS में 184 MBBS विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, DC को भेजे जाएंगे दस्तावेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola