शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, शादी से मुकरने पर पहुंचा जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मरकच्चो में शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी.

विज्ञापन

मरकच्चो (कोडरमा): थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मरकच्चो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने जामू निवासी अनुप कुमार (23 वर्ष), पिता विजय दास को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

थाना में दिए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि अनुप कुमार पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. महिला के अनुसार, 8 सितंबर की शाम करीब 4 बजे अनुप ने उसे फोन कर घर से बुलाया. उसने शादी करने और उसे गुजरात ले जाने की बात कही और महिला को लेकर कोडरमा स्टेशन पहुंचा.

ये भी पढ़ें- झारखंड में देर से शादी, मोटापा और डायबिटीज बढ़ा रहे High-Risk Pregnancy का खतरा

शादी की जिद करने पर स्टेशन पर छोड़ने का प्रयास

महिला के अनुसार, कोडरमा स्टेशन पहुंचने के बाद उसने पहले शादी करने की बात कही. इस पर युवक उसे स्टेशन पर छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा. महिला ने युवक के इरादे को भांपकर उसे पकड़ लिया. इसके बाद अनुप ने अपने पिता विजय दास को फोन किया. कुछ देर बाद उसके पिता अन्य लोगों के साथ वाहन से स्टेशन पहुंचे और दोनों को जामू स्थित गांव ले गए.

मायके वालों ने प्रशासन से ली मदद

घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को मिलने के बाद उन्होंने प्रशासन से मदद ली. इसके बाद दोनों को थाना लाया गया. महिला का आरोप है कि अनुप अब अपने पिता के दबाव में आकर उससे शादी करने से साफ इनकार कर रहा है. पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया गया है कि महिला तलाकशुदा है और उसकी एक बच्ची भी है.

ये भी पढ़ें- गुमला में ट्रक पलटते ही लगा लंबा जाम, 4 किमी तक फंसे 200 से अधिक वाहन, लोग बेहाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola